आम आदमी पार्टी(आप) के विधायक एवं पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अदालत में आरोपपत्र दायर किया है। पुलिस ने भारती पर पत्नी की हत्या प्रयास, अजन्मे बच्चे की जान को खतरा पैदा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर आरोपपत्र में पुलिस ने कहा है कि भारती ने पत्नी पर गर्भावस्था के दौरान कुत्ता छोड़ दिया, जिससे न सिर्फ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा की जान को खतरा हुआ बल्कि अजन्मे बच्चा भी खतरे में आ गया था। अदालत ने इस आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए मामले में अगली सुनवाई 23 अप्रैल तय की है। आरोपपत्र में कहा गया है भारती की इस हरकत की वजह से गर्भावस्था के अंतिम चरण में चल रही लिपिका बुरी तरह जख्मी हुई थी। लिपिका के मधुमेह की बीमारी से ग्रस्ति होने के कारण कुत्ते के काटने पर उनकी मुश्किलें और बढ़ गई थीं। डॉक्टरों ने भी बच्चे की जान को खतरा बता दिया था। पुलिस का यह भी कहना था कि उनकी पत्नी का आरोप है कि भारती लिपिका के साथ हिंसक व्यवहार किया करते थे। इसके अलावा भारती पर झूठ बोलकर शादी करने एवं अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में गलत जानकारी देने का भी इल्जाम लगा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।