चालक रहित मेट्रो आज आएगी सामने
(India)




तीसरे चरण में चलने वाली चालक रहित मेट्रो को सफलतापूर्वक तैयार कर लिया गया है। बुधवार को डीएमआरसी विशेष कार्यक्रम में चालक रहित मेट्रो को मीडिया से सामने पेश किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो को कोरिया निर्मित चालक रहित कोच पिछले साल जून में मिला था। तब से मुकुंदपुर डिपो में ट्रेन के कोच को जोड़ने के साथ-साथ दूसरे तकनीकी कार्यों को पूरा किया जा रहा था। डीएमआरसी की मानें तो पूरी तरह स्वचालित मेट्रो ट्रेन का संचालन 2016 के अंत तक हो जाएगा। डीएमआरसी ने मजलिस पार्क से शिव विहार और जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिकल गार्डन के बीच स्वचलित मेट्रो को दौड़ाने का लक्ष्य रखा है। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक चालक रहित मेट्रो सबसे पहले कालकाजी से बॉटेनिकल गार्डन के बीच दौड़ेगी। मैजेंटा लाइन इस हिस्से का काम 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। कॉरीडोर पर मेट्रो को पहली बार कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीटीबीटी) सिस्टम के जरिए चलाया जाएगा। इसके कारण ट्रैक में बेहद उन्नत सिग्नल प्रणाली को लगाया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।