जून से शुरू होगा दिल्ली से गुड़गांव तक पौड़ टैक्सी का निर्माण कार्य
(India)

पायलट प्रोजेक्ट में रुप में दिल्ली से गुड़गांव तक पौड़ टैक्सी का निर्माण कार्य जून से शुरू कर दिया जाएगा। हाईवे अथार्टी से पौड़ टैक्सी निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। दूसरे चरण में पर्सनल रैपिड ट्रांजिट(पीआरटी) कनेक्टिवटी के लिए मेट्रिनो सिस्टम (पौड़ टैक्सी)का पूरा नेटवर्क पूरे शहर में भी विकसीत किया जाएगा। इसके तहत न्यू गुड़गांव और पुराने गुड़गांव में भी पौड़ टैक्सी चलेगी। केन्द्र सरकार धौला कुआँ से मानेसर तक पौड़ टैक्सी चलाने की योजना तैयार की है। जिस पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाल में पाड टैक्सी के निर्माण के लिए इंटनेशनल बिड जारी कर दिया है। 11 अप्रैल तक कंपनियों टेंडरिंग में भाग ले सकती है। पब्लिक प्राईवेट पार्टनशिप पर पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में दिल्ली-गुड़गांव से सोहना रोड तक होगा पाड टैक्सी चलाई जाएगी। 12.30 किमी के रुट पर लगभग 835 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस प्रोजेक्ट को मेट्रिनो नाम दिया गया है। दूसरे चरण में अन्य रुटों पर पाड टैक्सी के लिए काम शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट के अनुसार पूरा पड टैक्सी का रुट 90 किलोमीटर का रुट होगा। जिसमें से पहले 12.30 किलोमीटर का निर्माण किया जाएगा। मई तक किसी टेंडरिंग की प्रकिया पूरी कर एक कंपनी को कार्य सौप दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।