जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन आतंकवादियों को शोपियां जिले के वीहिल गांव में मार गिराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इन आतंकवादियों की पहचान वसीम मल्ला और नासिर पंडित के रूप में की गई है।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘नासिर एक पूर्व पुलिस हवलदार था, जो अपनी राइफल के साथ फरार हो गया था। वह बाद में उसने आतंकवादी संगठन से जुड़ गया। वह पुलवामा जिले के करीमबद गांव का है।’’ उन्होंने कहा कि इस अभियान में राष्ट्रीय राइफल्स की आतंकवाद रोधी इकाई, राज्य पुलिस की विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीपीआरएफ) के जवानों ने हिस्सा लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।