21 जून को चंडीगढ़ में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी लोगों को योग के प्रति जागरुक करने के लिए गुरुवार को आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे. इस दौरान रविशंकर ने योगा पर सियासत करने वालों पर तंज कसा चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा 21 जून को होने वाले दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के बायकॉट करने के फैसले पर श्री श्री रविशंकर ने कहा की मैं सबसे अनुरोध करूंगा कि धर्म और राजीनीति को अलग रखिये और योग और धर्म को अलग रखिए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।