दलाई लामा ने दुनिया को दी नसीहत, भारत से सीखें धार्मिक सौहार्द
(India) तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने आज ओरलांडो गोलीबारी के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और दुनिया को भारत से प्रेरणा लेने की नसीहत देते हुए कहा कि भारत ने 2,000 से अधिक सालों से धार्मिक सौहार्द को बनाए रखा है. दलाई लामा ने दुनिया से कहा कि वह भारत से सीख ले, जो दुनिया के कई प्रमुख धर्मों की स्थली है और जहां लोग सौहार्दपूर्वक रहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘समस्याओं के बावजूद भारत में 2,000 सालों से धार्मिक सौहार्द बरकरार है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।