धार्मिक स्थनल में तोड़फोड़ के बाद जम्मूम में तनाव
मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद की गई
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू के रूपनगर और जानीपुर इलाके में मंगलवार शाम एक धार्मिक स्थल में छेड़छाड़ की हरकत के बाद भड़के तनाव के बाद फिलहाल हालात पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है और लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। हंगमा करने वाले युवक को सिरफिरा बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि एक युवक ने एक धार्मिक स्थल में छेड़छाड़ की. छेड़छाड़ करने वाले उस युवक को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो इलाके के लोग उग्र हो गए और आरोपी युवक को भीड़ के हवाले करने की मांग करते हुए तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान करीब आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और पुलिस पर भी पथराव किया।
पुलिस ने उग्र भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया. करीब सात घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस झड़प में कई पत्रकार भी जख्मी हुए. इस दौरान करीब 25 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और 50 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, जम्मूू में एहतियात के तौर पर फिलहाल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।