एक अनुमान के मुताबिक ईद का त्यौहार सात जुलाई को मनाया जाएगा। जिसके लिए झुंझुनूं में जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है तो प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की जा रही है। जिला कलेक्टर ने सभी क्षेत्रों में मजिस्टे्रट नियुक्त किए है। तो दूसरी तरफ झुंझुनूं के विभिन्न थानों में सीएलजी और शांति समितियों की बैठकों का दौर चल रहा है। जिसमें ईद को सौहार्द और उत्साह से मनाने को लेकर चर्चा हो रही है। इसी क्रम में झुंझुनूं के कोतवाली में भी सीएलजी और शांति समिति की बैठक हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।