चांद नजर आया तो ईद कल
(India)
चाँद नजर आया तो ईद का पर्व बुधवार को अकीदत के साथ मनाया जायेगा। ईद की तैयारियां जोरांे पर है। चाँद दिखाई देने की तस्दीक के लिए शाम को दरगाह कमेटी कार्यालय में हिलाल कमेटी की बैठक रखी गयी है। इस दौरान चांद नजर आ जाता है ईद बुधवार को होगी। ईद की नमाज के लिए दरगाह कमेटी की ओर से केसरगंज स्थित ईदगाह में तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। ईद के मौके पर ख्वाजा साहब की दरगाह में भी कई कार्यक्रम होंगे। सुबह चार बजे आस्ताना खुलने के बाद खुदामे ख्वाजा खिदमत करेंगे और मजार शरीफ पर चादर पेश कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ की जाएगी। वही ईद के मौके पर ख्वाजा साहब की दरगाह स्थित जन्नती दरवाजा भी खोला जाएगा। शहर के विभिन्न बाजारों में ईद की खरीदारी का दौर भी जारी है। चूडियां, कपड़े, सिवइयां व सजावट के सामान की खरीदारी की जा रही है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।