सावन की तीज का पर्व आज
(India)
आज सावन की तीज का पर्व है और ये पर्व महिलाओं के लिए खास माना जाता है..... राजस्थान में तीज का विशेष महत्व होता है.... पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का पुनः माता पार्वति से मिलन हुआ था... इसी शुभ दिन को महिलाऐं अपने वर की लम्बी आयु ओर सुख-समृद्धी के लिए मनाती है... तीज से एक दिन पहले महिलाऐ साज-श्रंगार करती है... मेहन्दी लगाती है... और इस दिन को सिंजारा के रूप में मनाया जाता है..... राजधानी जयपुर में तीज बडे ही उल्लास से मनाई जाती है.... आज सिटी पेलेस से लाव-लश्कर, हाथी-घोडे और बैण्ड-बाजों के साथ तीज माता की सवारी निकाली जायेगी.... जिसके गवाह देशी-विदेशी पर्यटक बनेगें.....इस त्योहार की महत्वता को देखे हुए, जयपुर में आधे दिन का अवकाश भी घोषित किया गया है......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।