लोहार्गल 24 कोसी परिक्रमा की तैयारियां पूरी
(India)
झुंझुनूं में 24 कोसी परिक्रमा के लिए गुरुवार को तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। इसे लेकर ग्राम पंचायत लोहार्गल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नवलगढ़ उपखंड अधिकारी भागीरथ शाख ने कहा कि मेले में सभी व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बैठक में मेले और परिक्रमा के दौरान शांति व्यवस्था, बिजली, पानी, सड़क आदि की सुविधाओं संबंधित चर्चा की गई। 24कोसीय परिक्रमा 26अगस्त शुक्रवार से प्रारम्भ होकर एक सितम्बर तक चलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।