राजस्थान में जायल के गोठ मांगलोद स्थित दधिमति माता मंदिर नें नवरात्रों को लेकर आयोजनों की धूम मची है इसी के अन्तर्गत दधिमति माताजी की शाही सवारी निकाली गई ....माताजी की सवारी निज मंदिर से मेला परिसर होते हुए कपाल कुंड पहुंची......इस दौरान देश भर से आये हजारों श्रद्धालु माताजी की सवारी के आगे नाच गाकर माता के जयकारे लगाकर उत्साह और उमंग से माहौल को भक्तिमय बनाते रहे, देशभर में अपने तरह की विशेष संरचना कटोरी नुमा कपाल कुंड में माताकी महाआरती और दीपदान का आयोजन हुआ इस दौरान श्रद्धालुओं नें दीपक हाथ में लेकर माता की आरती की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।