पांच दिवसीय दीवाली के त्यौहार के आखिरी दिन आज भाईदूज का त्यौहार मनाया जा रहा है,,, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाए जाने इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है,,, भाईदूज के दिन बहनें अपने भाईयों की लंबी आयु के लिए कामना कर पूजा अर्चना करती है और उनको खाना खिलाकर तिलक लगाती है,,,वहीं भाई भी अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेकर उसे उपहार देता है.. प्रदेशभर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जयपुर में भी भाई दूज पर्व पर बहिनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर लंबी उम्र की कामना की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।