19 नवंबर 1917 को इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था। आज उनकी 100वीं जयंती है। इसी मौके पर हमने कोशिश की है इंदिरा के जीवन से जुड़ी उन बातों को याद करने की, जिनके लिए उन्हें जाना, पहचाना और माना जाता है। सही मायनों में इंदिरा की सक्रियता 5 साल की उम्र में ही शुरू हो गई थी। जब उन्होंने स्वदेशी आंदोलन से इंस्पायर होकर इंग्लैंड से मंगाई अपनी सबसे पसंदीदा गुड़िया जला दी थी। उन्होंने अपने जिंदगी का सबसे कठिन फैसला तब किया, जब वे 25 साल की थीं। उन्होंने कांग्रेस ही नहीं, परिवार के विरोध से डरे बिना फिरोज गांधी से शादी कर ली। उनके जिंदगी का एकमात्र खराब पहलू रहा-इमरजेंसी। देश उन्हें आज भी प्यार करता है, लेकिन उस इमरजेंसी को कभी भुला नहीं पाया। बता दें कि इंदिरा जब राजनीति में आईं, तब वे चुप सी रहती थीं। विपक्ष उन्हें गूंगी गुड़िया कहता था। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के टुकड़े करने के बाद वे दुर्गा कहलाने लगीं। एटमी टेस्ट किया तो आयरन लेडी बन गईं। उनका एक और नाम चर्चित था-प्रियदर्शिनी। जो उन्हें रबीन्द्रनाथ टैगौर ने दिया था। महात्मा गांधी भी उन्हें इसी नाम से पुकारते थे।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
