मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
(India)
मौनी अमावस्या पर बक्सर के गंगा घाटो पर श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई। मौनी अमावश्या पर गंगा स्नान को लेकर कल शाम से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी और आज सुबह से ही लोग गंगा स्नान कर पूजा पाठ में जूट गए। माघ मास की अमावसा को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन सुबह से मौन रहते हुए गंगा स्नान करने, तिल, आंवला एवं अन्य दान पुण्य के साथ पितृ श्राद्ध का विशेष महत्व होता है। .

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।