अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास हमले की निंदा की 
हमले में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास की जान गई थी
शूटर ने कहा था – ‘‘मेरे देश से निकल जाओ.’’
(International) विपक्ष के निशाने पर आने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आख़िरकार अमेरिकी संसद में अपनी चुप्पी तोड़ी। और कंसास गोलीबारी और यहूदी सेंटर को निशाना बनाने की धमकी की कडे़ शब्दों में निंदा की। कंसास हमले में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोटला की मौत हो गई थी। और दो लोगों के घायल हुए थे। वहीं राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप यूएस कांग्रेस को पहली बार संबोधित किया।इस दौरान ट्रंप ने श्रीनिवास की हत्या के मामले में एक मिनट का मौन रखा। ट्रंप ने कहा कि वो घृणा फैलाने वाली घटनाओं के हर स्वरूप की निंदा करते हैं। बता दें कि इससे पहले व्हाइट हाउस ने कंसास हमले की निंदा की थी। बता दें कि अमेरिकी नौसेना के पूर्व कर्मी एडम पुरिनटान ने श्रीनिवास और एक अन्य भारतीय पर गोलियां चलाने से पहले चिल्लाते हुए कहा था, ‘‘मेरे देश से निकल जाओ.’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।