(Kaushambi, Kaushambi)
ऐतिहासिक विरासत को समेटे कौशांबी जिले के पभोषा पहाड़ के पास से बहने वाली यमुना नदी के किनारे पत्थर पर उकेरी गई तकरीबन एक हजार साल पुरानी मूर्ति ग्रामीणों को मिली है. मूर्ति को देखने के लिए ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई. ग्राम प्रधान शिव की माने तो सुबह कुछ ग्रामीण यमुना नदी मे स्नान कराने के लिए गए थे...नदी किनारे एक पत्थर पड़ा था जिसे कुछ लड़कों ने पलटा तो वह चकित रह गए...पत्थर पर एक मूर्ति बनी हुई थी, जबकि उसके ऊपर सात फनों वाले साप की आकृति साफ-तौर पर दिखाई दे रही थी. | जानकारी पाकर जैन धर्म के इतिहास से जुड़े जानकार का कहना है कि जो मूर्ति मिली है वह जैन धर्म के भगवान पार्श्वनाथ जी की है. मुर्ति लगभग एक हजार साल पुरानी है. फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने मूर्ति को प्रभासगिरी स्थित पदमप्रभु मंदिर में रखवा दिया है|
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।