एक ताकतवर रिपब्लिकन सांसद टेड पो ने गुरुवार को कांग्रेस में 'पाकिस्तान स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेररिज्म एक्ट (HR 1449) पेश किया पो हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में टेररिज्म पर बनी सबकमेटी के चेयरमैन भी हैं। पो ने कहा पाकिस्तान न केवल गैर-भरोसमंद सहयोगी है, बल्कि इस्लामाबाद कई सालों से अमेरिका के दुश्मनों को मदद दे रहा है।ओसामा बिन लादेन को अपने यहां पनाह देने से लेकर उसके हक्कानी नेटवर्क से अच्छे ताल्लुकात हैं। इस बात का पता लगाने के काफी सबूत हैं कि आतंक के खिलाफ जंग में पाकिस्तान अमेरिका के साथ नहीं है।अब वक्त आ गया है कि पाक को उसकी धोखाधड़ी का सबक सिखाएं और उसे मदद देना बंद करें। उसे आतंक को बढ़ावा देने वाला मुल्क करार देना ही चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।