ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से रूस-अमेरिका रिश्ते बिगड़े पुतिन
(International) जब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार संभाला तब से मॉस्को और वाशिंगटन के बीच भरोसे का स्तर बिगड़ गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक साक्षात्कार में यह बात कही है।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमिलन के मुताबिक पुतिन ने कहा कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद कोई कह सकता है कि कार्य स्तर पर भरोसे का स्तर खास कर सैन्य स्तर पर नहीं सुधरा है बल्कि बदतर हो गया है। पुतिन से ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद रूस-अमेरिका रिश्तों की स्थति के बारे में पूछा गया था।

सीरिया सरकार के इदलिब में अपने ही लोगों पर रासायनिक हथियार इस्तेमाल किए जाने के सवाल पर पुतिन ने कहा दमिश्क अपने रासायनिक हथियारों का भंडार त्याग चुका है। उन्होंने कहा इदलिब की घटना की दो व्याख्याएं हो सकती हैं। एक वहां विद्रोहियों का रासायनिक हथियार भंडार था जिस पर सीरिया सरकार के हमले के बाद रासायनिक गैस निकले। दूसरा सीरिया सरकार को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।