इससे पहले वे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से एम आई 17 से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। पहले पीएम को साढे सात बजे पहुंचना था। लेकिन उनका विमान 8 बजकर 5 मिनट पर उतरा। यहां से पीएम एमआई 17 उड़ान से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। उनके साथ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद हैं।
भगवान केदारनाथ के कपाट खुल चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केदारनाथ पहुंचने वाले हैं। कई दिन से हो रही बर्फबारी के बाद कपाट खुलने के मौके पर केदारनाथ का मौसम साफ हो गया। धाम के ऊपर पहाड़ियों में चटक धूप खिल गई है। इससे भक्तों को उत्साह और बढ़ गया है। मंगलवार शाम को यहां हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक धाम में मौसम ठीक रहेगा। दोपहर बाद जरूर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
भक्तों का कहना है कि रास्ते भर में व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। धाम में श्रद्धालुओं के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। विधि-विधान के साथ बाबा के केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद दिवाली तक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे। कपाट खुलने के मौके का साक्षी बनने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति ने कपाट खुलने से पहले मंदिर को शानदार ढंग से सजाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।