राजधानी जयपुर मे नहीं रुके अपराध, गैंगरेप कर युवती के चेहरे पर किए ब्लेड और चाकू से निशान
(Jaipur, Jaipur) राजधानी जयपुर में गैंगरेप का घिनौना मामला सामने आया है। यहां सांगानेर के चोरडिया पेट्रोल पंप के पास एक युवती को निर्वस्त्र कर कुछ युवक रेप कर फेंक गए। जब उसे फेंका गया उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। गैंगरेप के बाद युवकों ने लड़की के चेहरे को ब्लेड और चाकू से कई जगह से काटने की कोशिश की, जिसके गहरे निशान बन गए। मंगलवार को सुबह सांगानेर के पास लोगों ने लड़की को निर्वस्त्र सड़क पर देखा तो पुलिस को दी सूचना। लड़की की उम्र लगभग 28 साल है, अपने बारे में ज्यादा बताने में है असमर्थ है। लड़की का कहना है कि रात को तीन लड़के मुहं पर कपड़ा बांध कर मुझे ले गए। मेरे साथ ज्यादती की, मारा-पीटा। लड़की को बेहोशी की हालत में यहां फेंक कर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुचाया। वह उत्तर प्रदेश की भाषा का इस्तेमाल कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।