(International)
ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में एक बम धमका हुआ। धमाके में 19 लोग मारे गए जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह धमाका एक एरिना में हुआ । जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त सिंगर एरियाना ग्रैंडे का कॉन्सर्ट चल रहा था। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। भारतीय समयानुसार ब्लास्ट मंगलवार को तड़के तीन बजे हुआ। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा जा रहा है कि एक आत्मघाती आतंकी हमला था। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। सोशल मीडिया पर लापला लोगों के परिजन अपनी बेटी व पत्नी की तस्वीरें डालकर उनके बारे में सूचना देने की अपील कर रहे हैं। मैनचेस्टर में जिस कंसर्ट में हमला हुआ है वहां 60 स्कूली बच्चे भी बिना पैरेंट्स के छुट्टी मनाने आए थे। एक ट्विटर हैंडल से ऐसे लोगो की मदद के लिए कहा गया है कि अगर लोगों को उनके बच्चों से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो वे इस नंबर 07896711298 पर कॉल करें। लोगों से इस नंबर को रिट्वीट करने की अपील भी की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने मैनचेस्टर एरेना में चल रहे एरियाना ग्रैंडे के कॉन्सर्ट के बाद धमाके की तेज आवाज सुनने की बात कही है। नेटवर्क रेल का कहना है कि कॉन्सर्ट स्थल के नजदीक स्थित मैनचेस्टर विक्टोरिया स्टेशन से आवागमन रोक दिया गया है। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि हताहतों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी जारी कर दी जाएगी। 22 वर्षीय रॉबर्ट टेम्पकिन ने कहा, 'सभी चिल्ला रहे थे और भाग रहे थे। लोगों के कोट और फोन फर्श पर पड़े थे। लोग सबकुछ छोड़कर भागने लगे थे। कुछ लोग चिल्ला रहे थे कि उन्होंने खून देखा है जबकि अन्य कह रहे थे कि ये सिर्फ गुब्बारों के फटने की आवाज थी या कोई स्पीकर फट गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमाका जिस जगह हुआ उसके पास ही एक और संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया जिसे सुरक्षित तरीक़े से विस्फोट कर निष्क्रिय किया गया।
मैनचेस्टर के मुख्य इलाक़े में बम निरोधी विशेष दस्ता और हथियारबंद पुलिस गश्त लगा रहे हैं, पूरे इलाक़े को सील कर दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।