मैनचेस्टर हमला: हमला करने वाला सलमान आब्दी निकला आईएसआईएस का एजेंट
(International) मैनचेस्टर एरिना के आत्मघाती हमलावर सलमान आब्दी के शहर में सक्रिय इस्लामिक स्टेट की ईकाई से संबंध थे और आतंकी समूह के लिए भर्ती करने वाले एक बड़े साजिशकर्ता को भी वह जानता था। स्काई न्यूज ने यह दावा किया है। स्काई न्यूज के आईएस फाइल्स में दिखाया गया कि मैनचेस्टर में मौस साइड का रहने वाला आईएसआईएस लड़ाका रोफेल होस्टेय सैकड़ों आतंकियों को धन मुहैया करवाता था। पश्चिम में अपने जीवन से असंतुष्ट होने से पहले आब्दी और होस्टेय कथित तौर पर एक ही स्थान पर रहते थे और एक साथ डिडसबरी मास्क में नमाज पढ़ने जाते थे। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार आतंक विरोधी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कॉन्सर्ट में मारे गए 22 लोगों की हत्या की जांच के दौरान दोनों व्यक्तियों के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध पाया है। मैनचेस्टर में जन्मे आब्दी ने स्थानीय स्कूल में अपनी पढ़ाई की और फिर सैलफोर्ड विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने पहुंचा जो उसने बीच में ही छोड़ दी। पीटर जोन्स ने समाचार एजेंसी को बताया कि वह यह जानकर हैरान और परेशान हुए कि हमलावर का संबंध इस क्षेत्र था। दूसरी ओर ब्रिटिश अखबार द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस और सुरक्षा संस्थान सलमान आब्दी के बारे में जानते थे। मैनचेस्टर में लीबियन समुदाय के एक सदस्य ने अखबार को बताया कि सलमान एक खामोश तबीयत रखने वाला लड़का था और हमेशा अदब से पेश आता था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।