जयपुर: दिनदहाड़े बैंक में कई लाख रुपये की लूट, चौकीदार की बाइक भी छीन ले गए
(Amber, Jaipur) जयपुर। राजधानी के आदर्श नगर इलाके में यूको बैंक में लूट हुई है। बताया जा रहा है कि बैंक में करीब 10 से 15 लाख की लूट हुई है। बदमाश बैंक के चौकीदार की बाइक भी छीनकर ले गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए शहर में नाकाबंदी करवाई है। ये वारदात गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे हुई।

बैंक मैनेजर रजनी भार्गव पर बदमाशों ने फायर किया, लेकिन वो मिस हो जाने से रजनी को कोई नुकसान नहीं हुआ। बदमाशों ने रजनी के गहने भी लूट लिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।