जयपुर:अमित शाह की बैठक में अजमेर सांसद सांवरलाल जाट की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
(Jaipur, Jaipur) भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ चल रही मीटिंग में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद सांवरलाल जाट की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बैठक से बाहर आईं तथा एम्बूलेंस बुलाने के निर्देश दिए। बाद में पूर्व केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री जाट को एम्बूलेंस से अस्पताल भेजा गया। उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी भी थे।

सांवरलाल जाट अजमेर से सांसद हैं। जाट मोदी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री भी रह चुकें हैं। फिलहाल उनको एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है। आपको बता दें कि अमित शाह जयपुर दौरे पर हैं। जयपुर दौरे के दूसरे दिन अमित शाह राजस्थान के सभी सांसदों के साथ मीटिंग कर रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।