इसी के तहत कुछ दिन पूर्व आप के राजस्थान प्रभारी कुमार विश्वास ने प्रदेश के सभी विश्वविघालयों एवं कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव लड़ने और अभी से छात्रों को अपने साथ जोड़ने को लेकर प्रदेश के नेताओं को निर्देश दिए । आप द्वारा अब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजनीतिक कर्मभूमि और उनके बेटे दुष्यंत के संसदीय क्षेत्र झालावाड़ से किसान आंदोलन प्रारम्भ किया जा रहा है । आप की ओर से शनिवार को झालावाड़ जिले के झालारापाटन विधानसभा क्षेत्र में किसान न्याय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है । सम्मेलन को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र और दिल्ली के विधायक आदर्श शास्त्री,आप नेता राकेश सिन्हा सहित कई नेता संबोधित करेंगे । सम्मेलन के संयोजक सुनील आगीवाल ने बताया कि सम्मेलन उसी चछलाव गांव में होगा जिसे मुख्यमंत्री ने आदर्श ग्राम के रूप में गोद ले रखा है ।
उन्होंने आरोप लगाया कि गांव आधारभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है । गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ । उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र से किसानों को लेकर आंदोलन प्रारम्भ् करने के बाद आप राज्य के सभी जिलो में आंदोलन करेगी । उल्लेखनीय है कि आप ने राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।