इसके बाद पार्टी आलाकमान तक यह शिकायतें पहुंचने लगी थी कि ये नेता अपने व्यक्तिगत हितों को देखते हुए संगठनात्मक चुनाव में गड़बड़ी कर सकते है । इसके बाद कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण ने 150 ब्लॉक निर्वाचन अधिकारियों को बदले जाने का आदेश जारी किया ।
जानकारी में सामने आया कि बदले गए निर्वाचन अधिकारी वे है जो वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस में सक्रिय नेताओं के निकट है,इन नेताअों ने अपनी मन मर्जी से चुनाव कराने को लिए इनकी नियुक्ति करवाई थी । उल्लेखनीय है कि इन दिनों कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है । इसी के तहत पहले ब्लॉक फिर, जिला और फिर इसके बाद प्रदेश स्तर के चुनाव होंगे ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।