Rajasthan : प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्नेन्द्र सिंह ने कहा- पार्टी सीएम पद के लिए चेहरा घोषित करे
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान विधानसभा चुनाव निकट देखकर कांग्रेस नेतृत्व जहां पार्टी नेताओं को एकजुट करने में जुटा है,वहीं पार्टी के वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्नेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी आगमी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई, लेकिन पिछले चुनाव में हुई हार पर तो अभी तक समीक्षा ही नहीं हुई ।

उन्होंने कहा कि पिछली चुनाव में हार के कारणों पर मंथन किए बिना आगामी चुनाव की तैयारी करने का कोई औचित्य नहीं है। पार्टी नेताओं की एक बैठक में कुछ माह पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के पक्ष में हाथ खड़े करवाकर अगला मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताने वाले विश्वेन्द्र सिंह अब अपने पुराने बयान से बदल गए, उन्होंने शुक्रवार को मीड़िया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सबसे लोकप्रिय नेता है और आगामी चुनाव मे मुकाबला वसुंधरा राजे एवं अशोक गहलोत के बीच ही होगा।

चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री पद का उम्मीद्वार घोषित करने की बात कहते हुए विश्वेन्द् सिंह ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व चाहे तो वोटिंग करा ले कि मुख्यमंत्री पद के लिए कौन सा चेहरा सामने लाया जाना चाहिए । विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूड़ी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़े शर्म की बात है कि वे कांग्रेस के 24 विधायकों को भी एक नहीं रख पा रहे हैं ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।