तीन दिवसीय दौरे के प्रथम दिन रामलाल 5 सितम्बर को भरतपुर दौरे पर रहेंगे । इस दौरान में भरतपुर एवं करौली जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पार्टी नेताओं,संघ के स्वयं सेवकों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे । इसके बाद रामलाल 6 और 7 सितम्बर को जयपुर में संघ के क्ष्त्रीय प्रचारक दुर्गादास के साथ भाजपा की बूथ मैनेजमेंट योजना में प्रचारकों के सहयोग को लेकर चर्चा करेंगे ।
वे यहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष् अशोक परनामी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के साथ बैठक करेंगे । रामलाल प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अघ्यक्षों के साथ ही जन प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद करेंगे ।चुनाव जीतने के लिए भाजपा बूथ मैनेजमेंट पर कितना फोकस कर रही है,इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ दिनों पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री शिवप्रकाश और बी.एल.संतोष अलग-अलग जिलों का फीडबैक लेकर गए हैं।
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी.सतीश निरंतर जिलों के दौरे कर पार्टी विस्तारकों के साथ बैठक कर रहे हैं । इसी बड़ी में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर प्रदेश पदाधिकारियों,जिला अध्यक्षों,मोर्चा अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेकर जिलों में कार्यकर्ताओं को चुनावी गतिविधियों में सक्रिय करने के लिए कहा है। नेताओं को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अधिक से अधिक जनसम्पर्क करने के लिए कहा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।