सीतारमण ने कहा कि सोमवार से वे प्रतिदिन सुबह दस बजे दिल्ली में तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मिलकर सेना की तैयारियों और भावी रणनीित पर विचार-विमर्श करेंगी, यदि किसी दिन कोई भी सेनाध्यक्ष दिल्ली में मौजूद नहीं रहेंगे तो उनके सहयोगी के साथ चर्चा होगी । यह बैठक 15 मिनट की रहेगी । उन्होंने कहा कि हमारी सेना को किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी,तीनों सेनाओं को हर प्रकार की मदद दी जाएगी । यहां वायुसैनिकों को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर सैनिकों के साथ है,तीनों सेनाओं के सैनिकों पर सरकार और देश को गर्व है । उन्होंने कहा कि सेना के जवानों पर पर देश को गर्व है,जिन कठिन परिस्थितियों में कटिबद्वता के साथ सैनिक देश की रक्षा कर रहे है,वह गौरव करने वाली बात है । उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं के सैनिकों के साथ सरकार हमेशा साथ है,हर तरह की मदद दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं,सेना को और अधिक ताकत दी जाएगी ।
उन्होंने कहा कि रक्षामंत्री की जिम्मेदारी देते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा का दौरा करने के निर्देश दिए थे,इसलिए ही मै यहां आई हूं । उन्होंने कहा कि सेना हमारे देश की ताकत है,देश को उत्तरलाई एयर स्टेशन पर गर्व है । उल्लेखनीय है कि वर्ष 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्व में उत्तरलाई स्टेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।