महंत के निधन की सूचना के बाद अयोध्या स्थित मंदिर में उनके शिष्यों का जमावड़ा लगने लगा है। शुक्रवार से ही अस्पताल में उनका हालचाल जानने वालों का तांता लग गया था। महंत को मंगलवार को तीसरा अटैक आया है। इससे पहले उन्हें साल 2003 और 2007 में भी अटैक आ चुका था। भास्कर दास का जन्म साल 1929 में गोरखपुर के रानीडीह में हुआ था। इसके बाद साल 1946 में वह अयोध्या आ गए। साल 1949 में वह राम जन्मभूमि बनाम बाबरी मस्जिद केस से जुड़े थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।