सरदार पटेल जयंती आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
(India) भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में रन ऑफ यूनिटी (एकता के लिए दौड़) को हरी झंडी दिखायी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”हम सरदार पटेल को उनकी जयंती पर नमन करते हैं। उनके अप्रतिम सेवा और योगदान को भारत कभी नहीं भूलेगा।” नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर को पूरा देश “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाता है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ दिलायी, “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा। और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने के लिए निरंतर प्रयास करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। इसमें सरदार भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्य संभव बनाया जाएगा। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।”

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।