श्री श्री से मुलाकात के बाद रिजवी बोले, 2018 में मंदिर निर्माण हो जाएगा शुरू....
(DELHI, DELHI) आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर और शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने अयोध्या विवाद को अदालत के बाहर सुलझाने के लिए मंगलवार को मुलाकात की। एक घंटे तक चली मुलाकात के बाद वसीम रिजवी ने कहा कि विवादित भूमि पर ही मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत आगे बढ़ चुकी है और 2018 में मंदिर कर निर्माण शुरू हो जाएगा।
रिजवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राम मंदिर अयोध्या में राम जन्मभूमि पर ही बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट में इस मामले में शिया वक्फ बोर्ड भी पार्टी है क्योंकि बाबरी मस्जिद शिया मस्जिद थी। जब रिजवी से पूछा गया कि वह इतने सालों तक चुप क्यों थे तो उन्होंने कहा कि हम इतने दिन खामोश रहे तो इसका मतलब ये नहीं कि हमारा कोई अधिकार नहीं है।
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि श्री श्री रविशंकर के साथ समझौते के क्या-क्या बिंदु होने चाहिए इस पर बातचीत चल रही है ताकि दोनों समाज को अपनी हार महसूस न हो। उन्होंने कहा कि श्री श्री के आने से उम्मीद है कि ये मसला हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ मुस्लमानों को छोड़कर सभी विवादित स्थल पर मंदिर बनाने को लेकर सहमत हैं। देश के पूरे मुसलमान हिंसा नहीं चाहते है। इस मुद्दे को बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।