केरल के कोल्लम जिले में स्थित श्री कोत्तानकुलांगरा देवी मंदिर पूरे देश में इसलिए मशहूर है क्योंकि यहां पुरुषों का आना मना है। दरअसल इस मंदिर की प्रथा है कि इसमें पूजा करने के लिए केवल महिलाएं और किन्नर ही जा सकते हैं। अगर पुरुषों को इस मंदिर में जाना है तो उन्हें एक महिला के
महिलाओं की तरह श्रंगार भी करना पड़ता है
मंदिर की इस प्रथा की खास बात ये है कि पुरुषों को प्रवेश के लिए सिर्फ ड्रेस पहनना ही नहीं उन्हें महिलाओं की तरह सजना-संवनरा भी पड़ता है। श्री कोत्तानकुलांगरा देवी मंदिर में हर साल चाम्याविलक्कू त्योहार मनाया जाता है जिसमें हजारों पुरुष भक्त आते हैं।
इस त्योहार का हिस्सा बनने के लिए पुरुषों को मंदिर में ही मेक-अप का पूरा सामान मिल जाता है। यहां उनके तैयार होने के लिए साड़ी गहने और मेकअप के लिए गजरा तक रखा होता है। जब तक पुरुष यह 16 श्रंगार न कर लें तब तक वो इस मंदिर में यह त्योहार नहीं माना सकते।
इस मंदिर एक खास बात ये भी है कि इसमें बाकी सभी मंदिरों की तरह इसके गर्भगृह के ऊपर कोई छत और कलश नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।