भाजपा नेता सुब्रहम्ण्यम स्वामी बोले- दिवाली से पहले राम मंदिर का निर्माण होगा शुरू
(Jaipur, Jaipur) भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रहम्ण्यम स्वामी ने पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस नेता पी.चिदम्बरम पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जल्द ही तिहाड़ जेल के अंदर होंगे । स्वामी ने कहा कि चिदम्बरम के तिहाड़ जेल में जाने में अब अधिक समय नहीं लगेगा ।

उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में शुरू हो जाएगा । राम मंदिर बनाने की भूमिका तय हो गई । स्वामी ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई गई है,जो पूजा के मूल अधिकारों से जुड़ी है । 5 दिसम्बर इस याचिका पर सुनवाई होगी । अगले वर्ष मार्च तक सुनवाई पूरी हो जाएगी और तीन से चार- माह में फैसला आ जाएगा । स्वामी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में ही होगा,ऐसे में कहा जा सकता है कि दिवाली से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा ।

उन्होंने कहा कि अयोध्या मे बाबरी मस्जिद का होना भी हास्यास्पद है । सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका कि मस्जिद इस्लाम में अनिवार्य चीज नहीं है । मस्जिद केवल नमाज पढ़ने की जगह है,सउदी अरब,तुर्की में सड़कें बनाने के लिए मस्जिदें तोडी गई है । राम जन्मभूमि में पूजा करना मूलभूत अधिकार है । अयोध्या में वर्तमान में 27मस्जिद है,वे सुनी पड़ी है,फिर यहां एक और मस्जिद बनवाने का क्या मतलब है । स्वामी सोमवार को जयपुर में जयपुर डायलॉग के "एलिमेंट आॅफ यूनिटी एंड डिवीजन इन इंडिया " सत्र में बोल रहे थे ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।