राजस्थान बजट 2018-19: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की कई घोषणाएॅं
(Amber, Jaipur) राजस्थान सरकार ने सोमवार को राज्य का बजट पेश किया। इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं की गईं। बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों और बेरोजगारों के लिए बड़े कदम उठाए। राज्य सरकार ने 2 लाख किसानों से सीधा संपर्क किया। बाड़मेर रिफाइनरी की शुरुआत हुई। सीएम के मुताबिक, राज्य में 13 लाख नए रोजगार पैदा हुए और डेढ़ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं। सीएम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्य के युवा क्रिकेटर कमलेश नागरकोटि को 25 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा भी की। पत्रकारों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गईं। इसके अलावा, अब शहीद सैनिकों के आश्रितों को 20 लाख की जगह 25 लाख रुपये नगद दिए जाएंगे।
युवा और रोजगार
-54000 थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्तियां।
-9000 सेकंड ग्रेड शिक्षकों की भर्तियां।
-2000 पटवारियों की होगी भर्ती।
-खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए ‘यूथ आइकन स्कीम’।
-ऊंटनी के दूध के प्रसंस्करण और वितरण के लिए जयपुर में बनेगा मिनी-प्लांट।
-स्वरोजगार योजना के तहत 50000 परिवारों को 50000 रुपये तक का कर्ज।
महिलाओं के लिए
-महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मानदेयकर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया।
-महिला कर्मचारियों को कार्यकाल में 2 वर्ष की ‘चाइल्ड केयर लीव’ दी जाएगी।
-24 आईटीआई में महिला विंग खोले जाएंगे।
स्वास्थ्य, किसानों, गरीबों और बुजर्गों के लिए
-राज्य में 28 नए पीएचसी खोले जाएँगे।
-80 साल से अधिक आयु वर्ग के बुर्जुगों को मुफ़्त बस यात्रा।
-कोटड़ा,सलूम्बर और गोगुन्दा में वन उपज मंडी खुलेगी।
-1000 नए अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे।
-हर जिला कलेक्टर कार्यालय में होगी अन्नपूर्णा रसोई।
-मार्च 2018 तक सभी 500 अन्नपूर्णा रसोई वैन चलने लगेंगे।
-गरीबों के आवास की रजिस्ट्री पर छूट,2 प्रतिशत के बजाए 1 प्रतिशत ड्यूटी।
-किसानों को कर्ज में सितम्बर 2017 तक ब्याज से मुक्ति, 50000 रुपए तक की कर्जमाफी।
पत्रकारों के लिए
-पत्रकारों के आवास के लिए 25 लाख तक की ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा।
-फोटो जर्नलिस्ट एवं वीडियो जर्नलिस्ट के कैमरा बीमा की घोषणा।
-पत्रकार साहित्यकार कल्याण कोष से 1 लाख की सहायता राशि।
विकास
जयपुर में 40 इलेक्ट्रिकल बसें चलेंगी। द्रव्यवती प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट कॉरिडोर बनेगा। 30 किलोमीटर की लंबाई में यह कॉरिडोर बनेगा। इसमे wi-fi और 24 घण्टे cctv सर्विलांस की सुविधा होगी। कॉरिडोर निर्माण पर 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रोजेक्ट की कुल लम्बाई 47 किमी होगी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।