मंगलवार की रात पथराव की सूचना मिलते ही एसपी आशीष भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाटा चौक पर कुछ असामाजिक तत्वों ने दुकानों में लूटपाट भी की। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक पक्ष के लोगों ने गाना बजाने और नारा लगाने का विरोध किया। इसी पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में रोड़ेबाजी होने लगी।
रोड़ेबाजी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद पूरबसराय, रिफ्यूजी कॉलोनी, नीलम चौक, बाटा चौक, गांधी चौक आदि जगहों पर पुलिस तैनात कर दी गई। एसपी आशीष भारती ने कहा कि गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी भी हुई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।