स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए तीर्थयात्रियों ने कहा कि हम इंतजामों और सुरक्षा व्यवस्था से खुश हैं|
भगवती नगर आधार शिविर से पहलगांव रुट पर रवाना हुए पहले जत्थे में 1904 श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें 1554 पुरुष और 330 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल हैं। यात्रा में 36 बस और 25 छोटे वाहन शामिल हैं।
जम्मू के बेस कैम्प से भारी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना हुआ है। इस जत्थे में 1091 लोग रवाना हुए हैं। जिनमें 780 पुरुष और 190 महिलाएं जबकि एक 1 बच्चा व 120 साधु शामिल हैं। यात्रा में 21 बस, 27 छोटे वाहन और 4 मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
भगवती नगर आधार शिविर बाबा भोले के भक्तों से गुलजार हो गया है। बाबा के जयघोष से पूरा इलाका गूंज रहा है। पूरे आधार शिविर और आस पास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।