बिहार मे गया में मुस्लिम समुदाय ने देवी मंदिर के लिए दी जमीन व 3.5 लाख धनराशि
(Gaya, Gaya) सांप्रदायिक झगड़ों और नफरत की अनगिनत घटनाओं के बीच घटेरा पंचायत के बुद्धपुर गांव में दो समुदायों की मोहब्बत सुकून देती है। यहां मुस्लिम समुदाय ने सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। गांव के जर्जर हो चुके देवी मंदिर के निर्माण के लिए न केवल जमीन दी बल्कि 3.5 लाख रुपये की सहयोग राशि भी दी।

ग्रामीण कमता प्रसाद, कैलाश यादव राजकुमार साव, उमेश मांझी ने बताया कि गांव के बीच में देवी मां का 50 साल पुराना मंदिर था। यह काफी जर्जर हालत में था। हम लोग इसे यहां से दूसरी जगह बनाना चाह रहे थे। गांववालों की बैठक में मुस्लिम समुदाय ने इसमें बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई। गांव के मो. मंसूर अंसारी ने अपनी जमीन दी। वहीं उनके चचेरे भाई मोहम्मद मोख्तार ने 3.5 लाख रुपये की सहयोग राशि दी। मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ में भी मुस्लिम समुदाय ने सहयोग किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।