ईरान के विदेश मंत्री का अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर पलटवार कहा सावधान रहो
(International) ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने टि्वटर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों पर पलटवार करते हुए उन्हें सावधान रहने की चेतावनी दी। ट्रंप की टि्वटर पर ईरान के नेताओं को दी धमकी की नकल करते हुए जरीफ ने लिखा अप्रभावित हम सदियों से यहां है। हम यहां सदियों से हैं हमने अपने साम्राज्य सहित कई साम्राज्यों को बनते-बिगड़ते हुए देखा है। हमारे उस साम्राज्य का जीवन काल भी इतना लंबा रहा, जितनी कुछ देशों की उम्र भी नहीं है। सावधान रहो।

रूहानी को ट्रंप का जवाब कहा अमेरिका को धमकाया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम जरीफ ट्रंप के कल किए गए उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी थी दोबारा अमेरिका को मत धमकाना अन्यथा आपको ऐसे अंजाम भुगतने पड़ेंगे जिसके उदाहरण इतिहास में बिरले ही मिलते हैं। ट्रंप की इस टिप्पणी से पहले रुहानी ने अमेरिकी नेता को चेतावनी दी थी कि वहसोते हुए शेर को ना छेड़ें। रुहानी ने कहा कि ईरान के साथ लड़ाई सभी मदर ऑफ वॉर्स (सबसे भीषण लड़ाई) साबित होगी। जरीफ ने कहा दुनिया ने कुछ महीने पहले इससे बड़ी धमकी सुनी थी और ईरानियों ने भी वह सुनी थी जबकि वह 40 वर्षों से सबसे सभ्य देशों में से एक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।