काबुल आतंकियों ने तीन लोगों को अगवा कर की हत्या  भारतीय भी शामिल
(International) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय फूड कंपनी में काम करने वाले तीन विदेशियों को अगवा करके उनकी हत्या कर दी। यह जानकारी सुरक्षा अधिकारियों और राजनयिक ने दी हैकाबुल के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बताया कि फूड और कैटरिंग की विश्व की दूसरे सबसे बड़ी कंपनी सोडेक्सो के लिए तीनों काम करते थे। इनमें से एक भारतीय नागरिक भी है।

पुलिस प्रवक्ता हशमत स्टैन्कजाई ने बताया कि इन तीनों में से एक भारतीय मलेशियाई और मैसेडोनियाई नागरिक है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इन तीनों के आईकार्ड भी उनकी बॉडी के पास मिले हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।