इससे पहले बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जयपुर का दौरा कर चुके हैं। लेकिन, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी कमर कस ली है और कांग्रेस अध्यक्ष चुनावी शंखनाद के लिए जयपुर के मैदान में उतर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, आज राहुल जयपुर एयरपोर्ट से रामलीला मैदान तक 10 किमी की यात्रा तीन घंटे में पूरी करेंगे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से जयपुर में राहुल गांधी के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है।
करीब 12 बजकर 55 मिनट पर राहुल गांधी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शहर में रोड शो करते हुए साढ़े चार बजे रामलीला मैदान पहुंचेंगे। वे यहां पर डेढ़ घंटे रहेंगे और 6.30 बजे एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे। हालांकि, राहुल के इस रोड शो में गुटबाजी भी दिख रही है. पोस्टर बैनरों से कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत गायब हैं। गहलोत ने इस मौके पर कहा कि राहुल का दौरा एतिहासिक होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।