राजस्थान में 7 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच 199 विधानसभा सीटों के लिए होगा मतदान
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018 की 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह 8 से सायं 5 बजे तक ईवीएम और वीवीपैट मशीनों से मतदान कराया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर व दबाव के मतदान करें।

कुमार ने बताया कि अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का 29 नवम्बर को देहावसान हो गया है। अतः रिटर्निंग अधिकारी द्वारा वहां का चुनाव स्थगित कर दिया गया। निर्वाचन आयोग ने इसके संबंध में पुनः तिथि का निर्धारण अभी तक नहीं किया है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।