• 1962 (उनीस सो बासठ)मे आज ही के दिन भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई।
• 1900 में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां का जन्म हुआ था। देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते प्राण न्यौछावर करने वाले अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रबल पक्षधर थे।
• 1937(उनीस सो सैतीस) में भारत के मशहूर अभिनेता, निर्देशक, संवाद लेखक कादर खान का जन्म हुआ था। कादर खान ने अपने फ़िल्मी करियर में अब तक करीब 300 फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा वह 1000 हिंदी व उर्दू फिल्मों के संवाद लेखक भी रह चुके हैं।
• 1975(उनीस सो पिच्हतर) मे आज ही के दिन 'वीनस-9' अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण हुआ।
• 2007 मे चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारुढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
• 2008 को इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा। भारतीय अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण कार्यक्रम में यह 27वां उपक्रम था. इसका कार्यकाल 2 साल के लिए निर्धारित किया गया था।
• ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 22 अक्टूबर वर्ष का 295 वाँ (लीप वर्ष में यह 294 वाँ) दिन है। साल में अभी और 70 दिन शेष हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।