खींवसर से नारायण बेनीवाल और मंडावा से रीटा चौधरी होंगे नए MLA
(Amber, Jaipur) राजस्थान की हॉट सीटों में से एक नागौर की खींवसर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम के बाद अब खींवसर के नए विधायक नारायण बेनीवाल होंगे।
खींवसर सीट पर हुए उपचुनाव में नारायण बेनीवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा को शिकस्त दी है। नारायण बेनीवाल ने इस उपचुनाव को 4630 मतों के अच्छे-खासे अंतर से शिकस्त दी है। धमाकेदार जीत के बाद नारायण बेनीवाल खेमे में ख़ुशी का माहौल है।


खींवसर सीट जीताने की पूरी ज़िम्मेदारी खींवसर से निवर्तमान विधायक और नागौर से मौजूदा सांसद हनुमान बेनीवाल के ही कन्धों पर थी। रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल को जिताने के लिए खुद बेनीवाल ने प्रचार अभियान की कमान संभाली। ऐसे में इस सीट पर भाजपा और रालोपा पार्टी से ज़्यादा हनुमान बेनीवाल की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा दांव पर ज़्यादा थी।

झुंझुनूं की मण्डावा सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की रीटा चौधरी विजयी हुई हैं। इस जीत के साथ वे दूसरी बार विधायक बन गईं हैं। रीटा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को भाजपा प्रत्याशी सुशीला सीगड़ा को 33 हज़ार 517 वोटों के अच्छे-खासे अंतर से शिकस्त दी है।

रीटा चौधरी इससे पहले वर्ष 2008 में भी विधायक रह चुकी हैं। उनकी इस जीत ने अब जिले से कांग्रेस विधायकों की संख्या 4 से बढ़ाकर 5 कर दी है। वहीं भाजपा के विधायकों की संख्या 2 से घटकर एक रह गई है।

जीत के बाद रीटा चौधरी के समर्थकों में ख़ुशी की लहर है। जीत के बाद जश्न शुरू हो गया है। समर्थक और कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह मीठा कर जीत की बधाई दे रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।