सुरक्षा चाक-चौबंद,अयोध्या पर फैसले से पहले देशभर में अलर्ट
(DELHI, DELHI) अयोध्या जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट कुछ दिन में फैसला सुना सकता है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों में खास तैयारियां की गई है. उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में धारा-144 लागू है और अयोध्या से जुड़े किसी भी आयोजन पर रोक लगा दी गई है.इसके साथ ही अयोध्या से सटे जिले अंबेडकरनगर के कई स्कूलों में 8 अस्थायी जेल बनाई गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसदों और मंत्रियों को क्षेत्र में रहने का निर्देश जारी किया है.
पीएम ने अपने सांसदों मंत्रियों को शांति कायम करने के निर्देश तो दिए ही हैं. साथ ही देश के अलग-अलग शहरों में प्रशासन भी सख्त हो रहा है. शहरों में सुरक्षा व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं.इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी अलग-अलग शहरों में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करके शांति का संदेश दे रहे हैं. कोशिश यही है कि अयोध्या विवाद के फैसले के बाद देश में अमन कायम रहे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।