जयपुर में धारा 144,ढाई हजार जवान अलर्ट पर,स्कूल और कॉलेज रहेंगे  बंद
(DELHI, DELHI) जयपुर. अयाेध्या मामले में शनिवार सुबह 10:30 बजे फैसला आने की सूचना के बाद जयपुर कमिश्नरेट व जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में एहतियात के ताैर पर धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही संवदेनशील जगहाें पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। राज्य सरकार ने सवा लाख जवानाें काे अलर्ट माेड पर कर दिया है। 10 दिन में मुख्यमंत्री से लेकर रेंज स्तर पर 50 से ज्यादा मीटिंगें हाे चुकी हैं।कानून व्यवस्था काे चाक चाैबंद बनाए रखने के लिए हर इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस लाइन में जवानाें काे किसी भी स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग पूरी हाे चुकी है। सभी 33 जिलाें के प्रमुख जगहाें पर लगे करीब चार हजार सीसीटीवी कैमराें काे पुलिस मुख्यालय से जाेड़ दिया गया है। पीएचक्यू में स्थित कंट्राेल रूम से इन सीसीटीवी कैमराें से पूरे प्रदेश हर राजमार्ग, शहराें के प्रमुख स्थान और संवदेनशील क्षेत्राें की निगरानी की जा रही है। कानून व्यवस्था काे लेकर किए गए प्रयासाें के बारे में फीडबैक देने के लिए डीजीपी डाॅ. भूपेन्द्र यादव शुक्रवार काे चीफ सेक्रेटरी डीबी गुप्ता से मिले। जयपुर कमिश्नरेट में तैनात जवानाें व अधिकारी भी अलर्ट माेड पर आ गए हैं।कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने बताया कि जयपुर ग्रामीण में धारा 144 लगा दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा- स्कूल और कॉलेज आज बंद रखे जाएंगे
अयोध्या मामले पर आज फैसला आने की खबर के बाद पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने शुक्रवार रात दस बजे अधिकारियाें के साथ इमरजेंसी मीटिंग की। अधिकारियाें से चर्चा के बाद एहतियात के ताैर पर जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में धारा 144 लागू करने की घाेषणा की। इसी तरह से जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव ने जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में धारा 144 लगा दी। जयपुर शहर व ग्रामीण इलाकाें में रात 12 बजे से ही सख्त नाकाबंदी शुरू कर दी। साथ ही क्षेत्र में सद्भाव बनाए रखने के लिए बीट स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस बीट स्तर पर ही लाेगाें काे समझाइस कर रही है कि किसी भी तरह की अफवाह या बहकावे में नहीं आएं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।