(Jaipur, Jaipur)
जयपुर. पीसीसी चीफ एवं डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद दिसंबर महीने में राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी.राजनीतिक नियुक्तियों में उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए संघर्ष किया है.पीसीसी चीफ पायलट रविवार को एक दिन के जोधपुर दौरे पर आए थे. पायलट यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए.सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए पायलट ने कहा कि निकाय चुनाव के बाद दिसंबर महीने में राजनीतिक नियुक्तियां कर दी जाएंगी. पायलट ने कहा कि राजनीतिक नियुक्तियों में उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए बड़ा संघर्ष किया है और लाठियां खाई हो. इस दौरान पायलट ने प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत का दावा भी किया.उल्लेखनीय है प्रदेशभर में तहसील लेकर राज्य स्तर पर विभिन्न कमेटियों,बोर्डों और आयोगों में बड़े स्तर पर राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के गठन के बाद से ही राजनीतिक नियुक्तियों की बाट जोह रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।