बाड़मेर में पत्रकार वार्ता के दौरान हनुमान बेनीवाल द्वारा राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पर टिप्पणी की गई। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में बैठक बुलाई। बैठक के बाद करीब सौ लोग हनुमान बेनीवाल का विरोध करने फलसूंड चौराहे पर पहुंचे। करीब आधा घंटे तक वहां नारेबाजी करते रहे। जैसे ही हनुमान बेनीवाल का काफिला बायतु पहुंचा तो अज्ञात लोगों ने बेनीवाल के काफिले पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
हनुमान बेनीवाल और केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की गाड़ी में बैठे थे। पत्थरबाजी से गाड़ी के शीशे टूट गए। पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। बेनीवाल ने कहा- मैं भी इनकी तरह कर सकता हूं लेकिन यहां सभी मेरे अपने हैं, इसलिए मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं।
मौके पर बायतु एसडीएम सहित एएसपी खींवसिंह के नेतृत्व में दो डिप्टी सहित दस थानों की पुलिस सहित सौ जवान भी तैनात थे, लेकिन पुलिस मोर्चा संभालने में असफल रही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।