राजस्थान के 24 जिलों के 49 निकायों में शहरी सरकार के लिए मतदान आज
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान के 49 निकायों के 24 जिलों में शहरी सरकार के गठन के लिए मतदान
16 नवंबर मंगलवार को शुरू हो गया है। सुबह सात मतदान शुरू हो गया है और मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। प्रदेश में निकायों के 2105 वार्डों में से 2091 वार्डों में मतदान हो रहा है। 14 वार्डों में निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो चुके हैं।


प्रदेश में ब्यावर, पुष्कर, नसीराबाद, अलवर, भिवाड़ी, थानागाजी, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, छबड़ा, मांगरोल, बाड़मेर, बालोतरा, भरतपुर, रूपबास, बीकानेर, चित्तौडगड़़, निम्बाहेड़ा, रावतभाटा, चुरू, राजगढ़, महुवा, गंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, जैसलमेर, भीनमाल, जालौर, बिसाऊ, झुंझुंनुं, पिलानी, फलौदी, कैथून, सांगोद, डीडवाना, मकराना, पाली, सुमेरपुर, आमेट, नाथद्वारा, नीम का थाना, सीकर, खाटूश्यामजी, माउंट आबू, पिण्डवाड़ा, शिवगंज, सिरोही, टोंक, कानोड़, उदयपुर में आज चुनाव होंगे।


प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए 40 हजार मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। निकाय चुनाव के लिए मतगणना 19 नवंबर को होगी और अध्यक्ष पद के लिए 26 नवंबर और उपाध्यक्ष के लिए 27 नवंबर को चुनाव होगा। राज्य में सभी मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी फोटो पहचान पत्र अथवा 12 अन्य फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।